धमतरी
विधायक का जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 4 नवंबर। नगर पंचायत करेली में नवीन शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार और विधायक अजय चंद्राकर का आभार जताते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा के सपने को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम बताते हुए विधायक को थैंक्यू कहा।
कुरुद विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मगरलोड विकासखंड के करेली में नवगठित नगर पंचायत में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्वीकृति पाकर क्षेत्रवासियों के खुशीयों का ठिकाना नहीं है। इसका पूरा श्रेय अपने काबिल विधायक अजय चंद्राकर को देते हुए लोगों ने हर्ष एवं थैंक्यू के साथ इसे दीपावली गिफ्ट बताया।
जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व अध्यक्ष श्याम साहू, नपं अध्यक्ष महेंद्र साहू, मंडल प्रभारी होरीलाल साहू ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक के अथक प्रयास एवं दूरदृष्टि सोच का परिणाम है कि मगरलोड के बाद अब करेली में भी शासकीय महाविद्यालय खुलने जा रहा है। इससे करेली सहित आसपास गांवों के गरीब, किसान एवं मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा का लाभ अपने गृह ग्राम के निकट ही मिल सकेगा।
भाजपा नेताओं ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने अपने मतों से शिक्षित, समझदार और दमदार नेता को अपना मुखिया चुना है, जिसके चलते उन्हें बिना मांगे ही सबकुछ मिल रहा है। उनके द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर किए जा रहे निरंतर प्रयासों से आज यह सपना साकार हुआ है।
इस अवसर पर प्रीतराम देवांगन, छबिलाल साहू, गोपाल डोमार, पदुम, कृपा, रामदयाल, भोज,प्रदीप साहू, चोवा निषाद, प्रदीप साहू, मुकेश, सुखीराम, बाबूलाल, गेंदालाल साहू, नरोत्तम निषाद, रामाधार, लेखराम निषाद, जैता बघेल,टॉपराम सोनकर,पोखर, संतोष सिन्हा, लोमस साहू, भानु, धनुराम, गौतम साहू, वीरेन, नागेश्वर साहू, देव यादव आदि मौजूद थे।