धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 2 नवंबर। सामाजिक व्यवस्था और जीवन मूल्यों को भारतीय समाज की एकात्मता, समृद्धि और शक्ति का आधार बताते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक, नपा अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वयं सेवकों पर फूल बरसा कर स्वागत किया।
अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर चुके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुरुद ईकाई द्वारा सामाजिक समरसता का संदेश देने पुरानी कृषि मंडी प्रांगण में हिंदू चिंतन पर आधारित सामाजिक व्यवस्था और भारतीय समाज की समृद्धि और शक्ति का संदेश देने द्वारा पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में छबिलाल विश्वकर्मा एवं घनश्याम साहू ने बौध्दिक उद्बोधन देते हुए बताया कि समाज में समरसता और समानता का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। हिंदू चिंतन, जीवन दर्शन और सामाजिक व्यवहार कायम रखने से देश एकात्म, समृद्ध और सशक्त बना रह सकता है। ध्वाजारोहण एवं शस्त्र पूजन के बाद फुल ड्रेसअप में स्वयंसेवको ने पथ संचलन किया। जो पुरानी मंडी से प्रारंभ होकर शंकर नगर, बायपास, तहसील चौक, कारगिल चौक, सरोजनी चौक, पुराना बाजार, गांधी चौक एवं थाना होते हुए पुन: सभा स्थल पहुंचे जहां स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।
पुराना बाजार में विधायक अजय चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, एलपी.गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिकों ने स्वयं सेवकों के स्वागत में पुष्प वर्षा किया। कार्यक्रम में केशव चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, धनेश्वर निर्मलकर, नेमीचंद बैस, शशांक कृदत, भुषण देवांगन, केशव वर्मा, जयप्रकाश साहू, मालकराम, डुगेश साहू, सुरेश अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, किशोर यादव, रवि चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।