धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 अक्टूबर। कुरूद नगर मे लगातर 27 वर्षों से जारी एकीकृत कुरुद दशहरा महोत्सव का शुभारंभ इस वर्ष विधायक अजय चन्द्राकर ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर पूर्व नपं अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, रविकान्त चन्द्राकर, आयोजन समिति के अनील चन्द्राकर, भानु चन्द्राकर, बसंत सिन्हा आदि मंच पर मौजूद थे।
खेल मैदान कुरूद में दशहरा समिति द्वारा आयोजित नगर दशहरा महोत्सव 2026 का शुभारंभ 11 अक्टूबर की रात आयोजन समिति संरक्षक एवं विधायक अजय चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अपने संदेश में सभी नेताओं ने मंच से नगर एवं क्षेत्रवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी। दशहरा महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर कही जाने वाली गायिका कविता वासनिक कृत अनुराग धारा के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कविता वासनिक ने अपनी सुरीली आवाज में चौरा मं गोदा... रसिया तोर बारी मं पताल.., और पता लेजा रे... पता दे जा रे.. गाड़ी वाला का भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में कर्मा, ददरिया, भरथरी आल्हा के धुनो में सजे नये पुराने छत्तीसगढ़ी गीतों को सुनकर श्रोता वाह वाह कर उठे। मंच संचालन प्रभात बैस एवं आभार प्रदर्शन महासचिव भानु चन्द्राकर ने किया।
इस अवसर पर मोहन अग्रवाल, कृष्णकांत साहु, सुरेश अग्रवाल, थानेशवर तारक, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, भोजराज चन्द्राकर, महावीर साहू, खिलेन्द्र देवांगन, संतोष बैस, मोहन सुखरामणी, किशोर यादव, कमल शर्मा, सुनील चन्द्राकर, पिंटू, संजू, योगेश, टकेश्वर, खुबलाल, जितेंद्र, केशव, नीरज चन्द्राकर, महेन्द्र साहू, टीआर सिन्हा, दीलिप टंडन, देवा साहू, अर्पित लांबा, हिरेश सिन्हा, रामेश्वर ध्रुव, उत्तम साहू, मुकेश पवार, प्रवीण शर्मा, महेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।