धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 अक्टूबर। अग्र वंश के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती कुरुद में अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। जिसमें पूजा-अर्चना, महाआरती, प्रसादी वितरण के पश्चात लकी ड्रा के माध्यम से भाग्यशाली विजेताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कुरुद अग्रवाल समाज ग्रुप द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर श्रीश्याम मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात समाज के सभी सदस्यों ने एक स्वर में महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती की और उनके दिखाए समानता, बंधुत्व एवं एक रुपया, एक ईंट के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
अंत में रोमांचक लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इसके तहत उपस्थित सभी सदस्यों को एक-एक पर्ची कूपन दिया गया और भाग्यशाली विजेता को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। जिससे उपस्थित सभी सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में समाज के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मोहन, सुनील अग्रवाल, प्रहलाद राय, दीपक अग्रवाल, हर्षित, दीपक बंसल, अनूप अग्रवाल, मनीष, आदित्य, योगेश, सचिन, अनमोल, लल्ला अग्रवाल, लीलाराम, मनोज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा उपस्थित थे।