धमतरी

सखी-सहेली क्वीन क्लब द्वारा सामूहिक करूभात
13-Sep-2026 7:07 PM
सखी-सहेली क्वीन क्लब द्वारा सामूहिक करूभात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 13 सितंबर। नगर की सखी सहेली क्वीन क्लब द्वारा सामूहिक करूभात का आयोजन किया गया। जिसमें 60 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी प्रेम, स्नेह, सौहार्द एवं  एकता की भावना को और मजबूत किया।

 शिक्षक कॉलोनी कुरुद में आयोजित सामूहिक करूभात में महिलाओं एवं परिजनों ने मिलकर उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल धमतरी जिला साहू समाज अध्यक्ष जागृति टिकेश साहू ने बताया कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी सहभागी परिवारों का तीज पर्व की शुभकामनाएँ दी।

 इस अवसर पर शकुंतला बाजपेई, कुलेश्वरी सिन्हा, बाहरीन कहार, बिंदु साहू, कृष्णा, रत्ना साहू, हेमलता यदु, राधिका साहू, सरोज साहू, अलका देवांगन, सावित्री सिन्हा, गिरीनंदनी कहार, नंदनी साहू, दुर्गेशनंदनी मानिकपुरी, पूर्णिमा साहू, दीप्ति, रोहणी, झरना, सावित्री साहू, हेमलता पटेल, विद्या विश्कर्मा, उर्वशी साहू, गेंदबाई टंडन, प्रीति साहू, कुंती, माधवी साहू, रीमा भारतद्वाज, योगिता साहू, प्रियंका कुर्रे, पूर्णिमा लहरे, ज्ञानेश्वरी, सुभांगी वासनीकर, बबीता देवांगन, ज्योति, पिंकी, करुणा देवांगन, सीमा, दामिनी, गीता, दीपारानी, सुनीता, दोनेश्वरी, पूर्णिमा लहरे, शशि, नलनी जांगड़े, संगीता जोशी, नंदनी दीवान, छाया पटेल, सोमेश्वरी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट