धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 सितंबर। देमार में ग्रामीणों द्वारा आयोजित रामसत्ता कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर से निकले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर के लिए भखारा में रूके, जहाँ कांग्रेसी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत श्री बघेल ने पार्टी नेताओं से संगठन एवं क्षेत्रीय राजनीति का हाल-चाल जाना।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत देमार के लोगों का आमंत्रण स्वीकार कर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी से निकले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर के लिए भखारा में रूके तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। भखारा में लगी गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत श्री बघेल ने पार्टी नेताओं से संगठन विस्तार से जुड़ीं गतिविधियों एवं क्षेत्रीय राजनीति का हाल-चाल जाना।
उन्होंने पार्टी जनों से चर्चा करते हुए किसानों की स्थिति, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगी बिजली जैसे मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाकर मौजूदा सरकार और 2018 से 2023 तक उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियों का फर्क समझाने की सलाह दी। साथ ही संगठन विस्तार कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, लक्ष्मी ध्रुव, मोहन लालवानी, शरद लोहाना, ब्लॉक अध्यक्ष होमेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष राजू साहू, विनोद साहू, बिट्टू गौर, संतोषी निषाद, महेन्द्र साहू आदि मौजूद थे।
यहाँ से पूर्व सीएम का काफिला देमार पहुँचा, जहाँ गोविन्द साहू, अमरदीप, टुकेश, खोरबाहरा, लेखराज, सोनू, विश्राम साहू एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं एवं आमजनो से भेंट मुलाकात कर श्री बघेल ने उनका हाल जाना।