धमतरी

कुरूद-भखारा थाना में महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
21-Aug-2026 4:26 PM
कुरूद-भखारा थाना में महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 21 अगस्त। महिला मोर्चा कुरूद-भखारा मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में इस वर्ष भी पुलिस विभाग के वीर जवानों व अधिकारियों के प्रति आभार एवं स्नेह व्यक्त करने के लिए ‘रक्षाबंधन उत्सव’ का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की बहनों ने कुरूद भखारा थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनके लंबे व सुरक्षित जीवन की कामना की।

 नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर की अगुवाई में कुरूद थाना परिसर में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव में ज्योति भानु चंद्राकर, भारती पंचायन, धनेश्वरी निर्मलकर, कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव, भूमिका सिन्हा, कमिथला साहू ,विद्या शर्मा, ममता साहू, चित्ररेखा टंडन,अनुराधा साहू, वर्षा निर्मलकर, ममता साहू, निशा वैष्णव, रजनी साहू, गायत्री देवांगन, सीमा साहू, गीता साहू आदि महिलाओं ने पुलिस जवानों के हाथों में राखी बांध कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसी तरह भखारा थाना में जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू के नेतृत्व में भखारा मंडल की चन्द्रीका साहू, पूजा सिन्हा, भारती चंदेल, हेमलता साहू, पूर्णिमा पाटिल, डिकेश्वरी देवांगन, कौशिल्या मानिकपुरी, खिलेश्वरी निषाद, गौरी साहू, खुशी, भारती साहू आदि महिलाओं ने पुलिस भाईयों की कलाई सज़ा उनके सुखमय जीवन और लंबी उम्र की कामना की। जवानों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का वचन दिया।


अन्य पोस्ट