धमतरी

कुरूद नपाध्यक्ष ने किया पालना घर का उद्घाटन
14-Aug-2026 7:16 PM
कुरूद नपाध्यक्ष ने किया पालना घर का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 14 अगस्त। कामकाजी महिलाओं के लिए कुरुद मे पालना घर का संचालन शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से काम करने करने वाली महिलाएं अपने 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक छोड़ सकती। जहाँ बच्चों को पोषण अहार देकर उचित देख रेख किया जायेगा।

नगर पालिका कुरूद के तहसील मार्ग में एक किराये के घर में खोले गए पालना घर का उद्घाटन करते हुए नपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कि नगर में इस सुविधा से कामकाजी महिला खासकर सिंगल मदर को काफी राहत मिलेगी, ऐसी माताएं अपने बच्चों को निश्चित होकर पालना घर में छोडक़र अपने काम पर जा सकती हैं। उन्होंने उपस्थित माताओं से अपने बच्चों को प्रतिदिन पालना घर भेजने के लिए प्रेरित किया।

परियोजना आधिकारी सरिता कुशवाहा ने बताया कि नगर में यह सुविधा काफी पहले से उपलब्ध है, लेकिन स्थान और स्टाफ के बैगर आंगनबाड़ी केन्द्र में ऐसे बच्चों को रखा जाता था। लेकिन अब शासन ने इसके संचालन के लिए सभी जरुरी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी है। पर्यवेक्षक सोमलता शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में यहाँ 8-9 बच्चे आ रहे हैं। कामकाजी महिलाओं से संपर्क कर उन्हें इस सुविधा की जानकारी देकर इसका लाभ उठावे का आग्रह किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद सितेश सिन्हा, कविता चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, उत्तम साहू, खिलेश्वर देवांगन व संगीता अग्रवाल, अश्वनी देवांगन, गीता ध्रुव, राधा ठाकुर, सरोज ध्रुव, लता सेन सहित पालक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट