धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 अगस्त। धमतरी जिले की कुरुद ब्लॉक की सभी 52 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययन पात्र छात्राओं को शासन की योजना के तहत 576 निशुल्क सायकल वितरण किया गया। स्कूल प्रबंधन ने इस काम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं शाला समिति की सहभागिता ली है।
कुरुद विकासखंड अंतर्गत शासकीय उमावि गुदगुदा में सरपंच सोनम संजय साहू, शाला प्रबंधन समिति के प्रेमलाल साहू, नरोत्तम साहू, एवनलाल, भीमराम, सनातन साहू, कामता, लिलेश्वर, ओंकार, वंदिता साहू, गीता, लिलेश्वरी, हीना, खोमिन साहू, संस्था प्रमुख दुर्गेश द्विवेदी, प्रधानपाठिका चंद्रप्रभा बघेल, शिक्षक रमेश धु्रव, होमलाल देवांगन, टेकराम सोनकर आदि पदाधिकारियों द्वारा छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।
इस दौरान एसएमसी की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन, मिष्ठान वितरण, जनभागीदारी एवं कृषि फंड के आय-व्यय की जानकारी, विद्यार्थियों की शुल्क माफी, मध्यान्ह भोजन हेतु बर्तन क्रय, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन आदि विषयों पर निर्णय लिया गया। इसी तरह हाई स्कूल भुसरेगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत 11 पात्र बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल वितरण किया गया। जनपद सदस्य एवन साहू, सरपंच ललिता साहू, शाला विकास समिति के खिलेन्द्र साहू, सियाराम, विजय साहू, रुखमणी यादव, तीजन बाई,प्राचार्य कल्याण सिंह कोठारे, शिक्षक गीता यादव, लता देवांगन, खुमेश्वरी साहू ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
बीईओ राजेश बैस ने बताया कि शासन से हमें 627 सायकल मिली थी, जिसमें से 52 विद्यालयों में अध्ययन अजा, अजजा, ओबीसी छात्राओं के लिए तय नियमों के अनुसार 576 सायकल का वितरण किया गया है। शेष सायकलों को मगरलोड ब्लॉक भेजने का निर्णय लिया गया है।