धमतरी

दिल्ली में लाठीचार्ज, कुरुद कांग्रेस ने पीएम-शिक्षामंत्री का फूंका पुतला
23-Jul-2026 7:52 PM
दिल्ली में लाठीचार्ज, कुरुद कांग्रेस ने पीएम-शिक्षामंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 23 जुलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी एसए सम्पत, जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिपं सदस्य नीलम चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला एवं अन्य नेताओं ने जंतर-मंतर दिल्ली में न्याय मांगते छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। ततपश्चात राष्ट्र के दिवंगत महान नेताओं को याद किया गया।

गुरुवार को पुराना बाजार में इक_ा हुए कांग्रेसी नेताओं ने जंतर मंतर में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए दो भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया गया।

सह प्रभारी एसए सम्पत, जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिपं सदस्य नीलम चन्द्राकर ने पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार के रवैये का कड़ा विरोध जताते हुए एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 तत्पश्चात कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक, चन्द्रशेखर आजाद की जयंती एवं बिसाहू दास मंहत की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें नेताओं ने इन महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 इस मौके पर राजकुमारी दीवान, शारदा साहू, तपन चन्द्राकर, लोकेश्वर साहू, प्रमोद सिन्हा, पुष्पलता,चंद्रप्रकाश देवांगन, लेखराम साहू, अशोक साहू, रंभा साहू, रोशन चन्दाकर, जानसिंग यादव,रमेशर, कामराय साहू, पंकज जोशी,पप्पू राजपूत, प्रमोद साहू, संतोष प्रजापति, मनीष साहू, मनोज अग्रवाल, आशीष शर्मा, भागवत बंजारे, मानक साहू, रोशन, बहूर, शेखर साहू, रामगोपाल पटेल, प्रेमलाल साहू,होरी लाल, मुरली साहू, कुलदीप कश्यप,खम्हन साहू, हेमंत, पुराणिक राम, डुमेश, सुनीता, एमीन,पन्ना, लोकेशवरी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट