धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत कुरुद विधानसभा के 5 गांवों को नवीन पंचायत भवन के लिए 91.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके अलावा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 8 गांवों में नाला, पाइप, पुलिया निर्माण के लिए करीब दो करोड़ की स्वीकृति अंतिम चरण में है।
कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयास से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत क्षेत्र की ग्राम पांच पंचायतों में नवीन पंचायत भवन के लिए 91.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें सिंधौरीकला, सिवनीकला, भोथली,परसवानी और धूमा में 18.30-18.30 लाख रुपये की लागत से सर्व सुविधा युक्त पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा।
इसी तरह विधायक अजय चन्द्राकर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा मंत्रालय ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को आवश्यक कार्यवाही एवं स्वीकृति देने का निर्देश जारी किया है। जिसके मुताबिक राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 8 गाँवों में नाला, पाइप, पुलिया निर्माण के लिए करीब दो करोड़ की स्वीकृति अंतिम चरण में है।
मंजूरी मिलने के बाद ग्राम जोरातराई अ के 4 कामों के लिए 1 करोड़ एक ग्राम रावनगुड, ढेठा और मौरीखुर्द में ह्यूम पाईप पुलिया निर्माण कार्य हेतु 25-25 लाख रुपये तथा ग्राम पंचावत परसवानी-मेंडरका में स्थानीय नाला निर्माण के लिए 24.97 लाख रूपये मिलेगा। इसके लिए संबंधित पंचायत पदाधिकारियों ने विधायक एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।