धमतरी

शाला प्रवेशोत्सव में महिला नेत्रियों ने बच्चों को पढ़ाया पाठ
11-Jul-2026 8:09 PM
शाला प्रवेशोत्सव में महिला नेत्रियों ने बच्चों को पढ़ाया पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 11 जुलाई। कुरुद विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन चटौद में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक अजय चन्द्राकर थे। उनकी अनुपस्थिति में दो महिला नेत्रियों ने मंच को अच्छे से सम्हाल कार्यक्रम को सफल बनाया।

कुरुद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चटौद में बीईओ, बीआरसी द्वारा शनिवार को आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के लिए बंटवाए गये आमंत्रण कार्ड में क्षेत्रीय विधायक अजय चन्द्राकर को मुख्य अतिथि बताया गया था। लेकिन वे किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकें। तो नगर पालिका कुरुद अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने मंच सम्हाला।

भाजपा की इन दोनों महिला नेत्रियों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया।

नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने बताया कि सरकार हर ग्राम पंचायत में स्कूली बच्चों और युवा साथियों के लिए दो घंटा वाई फाई ज़ोन बनाने का काम कर रही है,  जो कि कुरूद विधानसभा के गाँवों में शुरू भी हो चुका है। इससे बच्चों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी और वे पुरी दुनिया से जुड़ ज्ञान हासिल कर सकते हैं।

 जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने पारम्परिक शिक्षा में संस्कार, अनुशासन और मुल्य आधारित नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए स्कूलों में खेल योग एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। जिला पंचायत सभापति पूजा सिन्हा ने बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम की सरहना करते हुए उन्हें पुरुस्कृत किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य चन्द्रशेखर साहू, सरपंच खेमचंद साहू, बीईओ राजेश बैस, बीआरसीसी कुलेश्वर सिन्हा, आरके ठाकुर, सीमा कटारे, रमेश, योगेन्द्र चन्द्राकर, गौरीकांता साहू जुगल किशोर, प्रकाश सेन सहित शिक्षा विभाग के लोग एवं पालक मौजूद थे।


अन्य पोस्ट