धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 6 जुलाई। तेली समाज की आराध्य राजिम भक्तिन माता समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। जिसमें कुरूद जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष शारदा साहू को समाज के प्रति उनके समर्पण व सेवा भाव को देखते हुए निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
राजिम भक्तिन माता समिति के निर्वाचन में रायपुर, धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिला के निर्वाचित पदाधिकारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ समाजिक नेताओं की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए समाज सेविका महिला शारदा लोकनाथ साहू को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इस सम्मान के लिए सामाजिक जनों का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि राजनीति हो या समाज मैंने सदैव जनसेवा को ही अपना उद्देश्य माना है। वरिष्ठ जनों ने मुझ पर विस्वास जताते हुए इस बड़े पद से नवाजा है, मैं इसमें खरा उतर कर दिखाऊंगी। उनकी इस उपलब्धि के लिए राजिम भक्ति माता समिति अध्यक्ष लालाराम साहू, विपिन साहू, दयाराम साहू, भुनेश्वर साहू, विश्वनाथ साहू, तुलेंद्र साहू, डॉ. दुलारुराम साहू आदि पदाधिकारियों ने शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।