धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 1 जुलाई। केंद्र और राज्य संगठन के मार्गदर्शन में बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम चलाने बैठकों का दौर जारी है। इसके लिए कुरुद विधानसभा के चारों मंडल में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बना प्रत्येक मंडल को ढाई हजार लोगों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोडऩे का टारगेट दिया गया है। अब तक कुरुद, भखारा और मेघा मंडल में बैठक होने की खबर है।
कुरुद भाजपा कार्यालय में 30 जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यशाला में कुरूद मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने संगठन से जुड़े नेताओं, जनप्रतिनिधियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ार्म से जुडऩे का आग्रह किया। कुरूद विधानसभा में 10 हज़ार का लक्ष्य मिला है, हम सबको बूथों में जाकर कम से कम 25 सदस्यों को लर्निंग प्लेटफ़ार्म से जोडऩा है। मंच पर कृष्णकांत साहू, ज्योति चन्द्राकर, प्रेमचंद साहू, लोकेश्वर सिन्हा, योगेश साहू, धनेश्वरी निर्मलकर आदि विराजमान थे।
भखारा मंडल प्रभारी निरंजन सिन्हा ने बताया कि मोदी जी ने डिजिटल इंडिया बनाने का उपक्रम शुरू किया है। जिससे अब दुनिया हाथ में थामें मोबाइल में सिमट गई है, जब सारा कार्य डिजिटल मोड़ से हो रहा है तो पार्टी संगठन को इससे अलग कैसे रखा जा सकता है। इसलिए नया भारत के अनुरूप संगठन को तैयार करने यह अभियान लागू किया गया है।
इस मौके पर रवि सिन्हा, गितेश्वरी साहू, पूजा सिन्हा, आनंद यदु आदि मौजूद थे।
मेघा मंडल प्रभारी तिलोकचंद जैन ने मधुबन धाम में बैठक लेकर बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना ताकि वे संगठन की नीतियों और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सके।
कार्यशाला में कल्याण राजपूत, विरेन्द्र साहू, होरीलाल साहू, मीणा डेमू साहू आदि शामिल थे। विधायक अजय चंद्राकर द्वारा कमलेश चंद्राकर, धर्मेंद्र साहू, हिमांशु साहु, राजेश साहू, राजेंद्र चंद्राकर एवं युगेश धीवर को इसके लिए अलग से जिम्मेदारी सौपी गई है। क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने बूथ अध्यक्ष, आईटीसेल, शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।