धमतरी

युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 8 हिरासत में
30-Jun-2026 6:51 PM
युवक की हत्या,  दो नाबालिग समेत 8 हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 30 जून। शराब पीने के दरमियान हुए वाद-विवाद ने खूनी शक्ल अख्तियार कर लिया। जिसमें पत्थर और बल्ली से वार कर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस दो नाबालिग समेत 8 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 पुलिस और घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद थानांतर्गत ग्राम डाही में सोमवार रात 8 युवक मोबाइल टॉवर के पास शराब पी रहे थे।  बातों-बातों में उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी वारदात तक पहुंच गया। तैश में आकर एक युवक ने हुलास मंडावी पर लकड़ी तो दूसरे ने वहीं पड़े पत्थर से सिर पर वार कर दिया। बाकी लोगों ने भी लात घुंसों से मारा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची।  वारदात की जानकारी जुटाई। जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को रात को ही हिरासत में ले लिया गया।  जिसमें रोशन ध्रुव, अमन ध्रुव, मुकेश यादव, चंद्रशेखर पटेल, रवि पटेल और सागर मरकाम और दो नबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी डाही के रहने वाले है। गांव में हत्या की वारदात के बाद सनसनी फैल गई है।


अन्य पोस्ट