धमतरी

कुरुद-सिहाद में मना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस
25-Jun-2026 3:32 PM
कुरुद-सिहाद में मना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 25 जून। कुरुद में आदिवासी समाज की विरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। सिहाद में आयोजित कार्यक्रम में सरीख हुए विधायक अजय चन्द्राकर ने आदिवासियों के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

आदिवासी ध्रुव गोंड सामुदायिक भवन कुरुद में 24 जून को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात परिसर में वृक्षारोपण किया गया। समाजिक पदाधिकारियों ने कहा ने रानी के अदम्य साहस, शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। साथ ही उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को उनके इतिहास और बलिदान से अवगत कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर बसंत ध्रुव, रामेश्वर, कमलेश, हेमंत, रोशन, पेमार्ट मांडवी, ढेलूराम ध्रुव , माधव, आनंद ध्रुव, गंगाबाई मंडावी, सूरज ध्रुव, केजा, तुलसी, इनटो, सुभद्रा, सुनीति, कलाबाई, शकून, हिना ध्रुव आदि उपस्थित थे। इसी तरह ग्राम पंचायत सिहाद में आदिवासी समाज के आमंत्रण पर पहुंचे विधायक अजय चन्द्राकर ने रानी दुर्गावती सहित आदिवासी समाज के गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए रोल मॉडल हैं। उनका संघर्ष महिलाओं के सम्मान, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। नवनिर्वाचित सामुदायिक भवन का उद्घाटन करने वाले मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर के हाथों से समाजिक मंच में केक कटवा कर जन्मदिन की बधाई और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर सिन्धु बैस, पूजा सिन्हा, सरिता बैस, खुशी साहू, छत्रपाल बैस सहित आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट