धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 जून। कुरुद विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों ने विधायक अजय चंद्राकर का 63वां जन्मदिन स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सरोकारों जैसे सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया। इस बार उन्होंने कुरुद के बजाय भखारा में केक काटकर खुशीयां सांझा की। प्रशंसकों ने उन्हें मोतीचूर के लड्डु से तौल दीर्घायु जीवन और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
बुधवार को कुरुद के विधायक अजय चन्द्राकर के जन्मदिवस पर कुरुद, भखारा, मेघा, मगरलोड में सेवा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने नेता का जन्मदिन मनाया गया।
24 जून की रात से ही शुभचिंतकों, प्रशंसकों और आम नागरिकों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने लगे। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री मंडल, विधायकों सहित संगठन से जुड़े नेताओं ने भी अजय को शुभकामनाएं दीं। रायपुर निवास एवं भखारा में प्रत्यक्ष मुलाकात कर सैकड़ों लोगों ने बर्थडे विश किया।
नगर पंचायत कुरुद द्वारा मरीजों को फल वितरित एवं पौधरोपण कर विधायक का जन्मदिन मनाया। जिसमें अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, हरिशंकर सोनवानी, योगेन्द्र सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। नगर पंचायत भखारा में समर्थकों ने विधायक को मोतीचूर के लड्डुओं से तौला और केक काटकर जन्मदिन मनाया। जिसमें जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, पूजा सिन्हा, सिंधु बैस, भीम साहू, रामगोपाल-पुष्पलता देवांगन, पंकज सिन्हा, रोशन केला, आनंद यदु, रवि सिन्हा, गौतम जैन, एवन साहू, सीएमओ हरिकिशन पावरिया आदि मौजूद थे।
इसी तरह जनपद अध्यक्ष विरेंद्र साहू, मंडल प्रभारी होरीलाल साहू की अगुआई में मेघा मगरलोड में केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया गया। सरपंच संघ के हरिशंकर साहू, टिकेश साहू, पन्ना चन्द्राकर, जयमित्र साहू एवं थानेश्वर-ईश्वरी तारक आदि ने रायपुर पहुंचकर विधायक को जन्मदिन की बधाई दीं। श्री चंद्राकर ने सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।