धमतरी

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई
23-Jun-2026 7:23 PM
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 23 जून। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कुरूद के भाजपाईयों ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि  पर श्रद्धांजलि दी गई।

मंगलवार को पुराना बाजार चौक में लगी डॉ.मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा में श्रद्धा भाव के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट