धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 20 जून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ मनाया। केक काटने के बाद अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर में जोशीला स्वागत किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के द्वारा 19 जून को कांग्रेस भवन में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु और उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई। ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला की अगुआई में सभी कांग्रेसी नेताओं ने सिविल अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरण किया।
इसके बाद कांकेर प्रवास पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सांधा चौक के पास फूल माला और जोशीले नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर भाजपा सरकार की विफलता और कांग्रेस की रीति-नीति को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू भानुप्रतापपुर पूर्व विधायक सावित्री मंडावी जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पीसीसी सचिव आनंद पवार, राजकुमारी दीवान, तपन चंद्राकर, लकेश्वर साहू, कामराय साहू, जानसिंह यादव आशीष शर्मा, अर्जुन ध्रुव, रवि शर्मा, लेखराम साहू, लव चंद्राकर, गुरुदेव महिपाल चंद्रप्रकाश देवांगन, पंकज जोशी, रोशन चंद्राकर, पप्पू राजपूत, रुद्रनाथ साहू, कुलदीप कश्यप, यश चंद्राकर, रोशन जांगड़े, योगेश साहू, योगीराज चंद्राकर, सौरभ पाल, संतोष साहू, महेश, ऋतुराज, होमेन्द्र, दीपक साहू आदि मौजूद थे।