धमतरी

पौधरोपण से शुरू हुई बैद्यनाथ धाम यात्रा की तैयारी बैठक
20-Jun-2026 3:11 PM
पौधरोपण से शुरू हुई बैद्यनाथ धाम यात्रा की तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरूद, 20 जून। सावन महोत्सव 2026 उत्सव मनाने एवं बैद्यनाथ धाम यात्रा पर जाने के संबंध में विचार विमर्श करने बोल बम सेवा समिति कुरूद की बैठक आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत मंदिर परिसर में पौधारोपण से हुई। बैठक में तय किया गया कि इस बार भी रेल और सडक़ मार्ग से झारखण्ड तक की यात्रा की जाएगी।

कुरुद के बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में बोल बम सेवा समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें संस्था अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने बताया कि ट्रेन में पर्याप्त टिकट नहीं मिलने के कारण आधे लोगों के लिए रेल में और बाकी कांवरियों के लिए एयर कंडीशनर सर्व सुविधा युक्त बसों की व्यवस्था की गई है। एक से 9 अगस्त तक बाबा बैद्यनाथ एवं बासुकीनाथ धाम की यात्रा में इस बार भी क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि विगत 25 सालों से चली आ रही परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस बार 26 वें वर्ष में भी इस धार्मिक यात्रा के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। आने जाने, ठहरने के लिए हाटल सराय, भोजन आदि व्यवस्था के लिए अनुभवी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिन्हें इस यात्रा में शामिल होना है, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

 बैठक में नंद आमदे, शरद पंडा, अजय कुमार, भारत साहू, कमल शर्मा, किशोर यादव, रवि चन्द्राकर, प्रकाश चैनवानी आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट