धमतरी

मगरलोड में गाज गिरने से 40 राजस्थानी भेड़ों की मौत
19-Jun-2026 3:04 PM
मगरलोड में गाज गिरने से 40 राजस्थानी भेड़ों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 19 जून।  मगरलोड तहसील के ग्राम डुमरपाली में आकाशीय बिजली गिरने से 39 भेड़ एवं 1 बकरी की मौत हो गई। कुदरत के इस कहर से राजस्थान के खानाबदोश पशुपालकों का लाखों का नुकसान हो गया है। जिसके चलते उनका रो-रो कर बूरा हाल हो गया है।

बुधवार शाम को क्षेत्र में हुई तेज गरज-चमक और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 39 भेड़ों और 1 बकरी की मौत हो गई। बताया गया है कि हर साल की तरह ये पशु राजस्थान से आए थे, जो अपने पशुओं के साथ डूमरपाली गांव के आसपास डेरा डाले हुए थे।

मौसम बिगडऩे पर बारिश से बचने के लिए उन्होंने पशुओं को एक स्थान पर इक_ा किया गया था। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 40 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पशुपालकों में हडक़ंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। हादसे के बाद मृत पशु जमीन पर बिखरे पड़े हैं और पशुपालक परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है क्योंकि उनकी आजीविका का मुख्य साधन यही पशु थे। फिलहाल राजस्व विभाग और संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


अन्य पोस्ट