धमतरी

सिहाद की क्रिकेट स्पर्धा में बगौद बना विजेता
16-Jun-2026 6:36 PM
 सिहाद की क्रिकेट स्पर्धा में बगौद बना विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 जून। इलेवन क्रिकेट क्लब सिहाद के बैनर तले 9 से 14 जून तक ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बगौद की टीम विजेता और गातापार उप-विजेता बनी।

कुरुद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहाद में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, सभापति सिन्धु बैस, सरपंच सरीता छत्रपाल बैंस ने विजेता टीम को नगद राशि और प्रतिक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांवों में खेल वातावरण का निर्माण होता है। मैदान में हमें मनोरंजन की भावना से नहीं बल्कि खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। सभापति सिन्धु बैस ने कहा कि खेल का मैदान हो या जीवन का सभी क्षेत्रों में अनुशासन लगन और मेहनत से ही सफलता के द्वार खुलते हैं।

सोसायटी अध्यक्ष छत्रपाल बैंस ने सभी खिलाडिय़ों का हौसला अफज़़ाई करते हुए कहा कि गांव के छोटे मैदान में खिलाड़ी अपने हुनर को निखार कर ही बड़े मैचों में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं।

इस अवसर पर भेषज बैस, उमेन्द्र गंगेल, सोनू बैस, शनि बैस, पंचगन एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट