धमतरी

हिमाचल- कश्मीर से लौटा स्काउटर-गाइडर हाईक दल
16-Jun-2026 4:49 PM
हिमाचल- कश्मीर से लौटा स्काउटर-गाइडर हाईक दल

कुरूद, 16 जून। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दस दिवसीय प्रकृति अध्ययन शिविर हाईक में धमतरी जिले से एडवांस स्काउट मास्टर दुर्गेश द्विवेदी, राजेश अनंत और सोहनलाल साहू ने अपनी सहभागिता प्रदान की।

राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा ने रायपुर में हरी झंडी दिखाकर 90 लोगों की टीम को रवाना किया। प्रतिभागियों ने हिमाचल प्रदेश के मां चिन्तपूर्णी देवी, ज्वाला माता, बंगलामुखी, ब्रजेश्वरी, चामुण्डा माता, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, डलहौजी पंचपुला, कालाटाप, मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार, वॉर मेमोरियल में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और गतिविधियों को करीब से जाना।

इस दौरान डलहौजी पब्लिक स्कूल का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। जम्मू में प्रतिभागियों ने 17 किमी की माउंटेन टै्रकिंग करते हुए वैष्णो देवी के दर्शन किया।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के मंदिरों में ध्यान योग कर तिब्बती संस्कृति एवं रहन सहन का अध्ययन किया। जिसमें अशोक देशमुख, पूनम साहू, सरिता पाण्डेय, जेमरिना एक्का, सीमा साहू, अमित क्षत्रिय आदि शामिल थे।

इस सफल यात्रा के लिए जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों ने हाईक टीम को बधाई दी है।।


अन्य पोस्ट