धमतरी

आप के प्रदेश प्रभारी ने कुरुद में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
16-Jun-2026 4:13 PM
आप के प्रदेश प्रभारी ने कुरुद  में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 16 जून। कुरुद मे आम आदमी पार्टी का विधानसभा स्तरीय बैठक हुई, जिसमें दिल्ली के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत, प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

सोमवार को काली मंदिर में आम आदमी पार्टी कुरूद विधानसभा की बैठक हुई। इसके पूर्व पुराना बाजार चौक में अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात पैदल चंडी मंदिर जाकर आप नेताओं ने मत्था टेका। बैठक में प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत ने कार्यकर्ताओं से कहा की आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। छत्तीसगढ़ में सुशासन के नाम पर कागजी कार्रवाई की जा रही है। यहां अच्छी शिक्षा अच्छा स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है।

प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में बैठक ली जा रही है इसी कड़ी में धमतरी और कुरुद विधानसभा की बैठक ली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने कहा प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पास तीसरे मोर्चे का विकल्प रखने का मौका है।

इसके लिए बस हमें अंध भक्तों से दूर रहकर काम करना पड़ेगा। जिला अध्यक्ष विनोद सचदेवा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठक की जा रही है। कुरुद विधानसभा को 6 ब्लाक में बांट ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

 जिलाध्यक्ष ने माना कि आज भारत विश्व गुरु बनते बनते विश्व चेला बन चुका है। यूथ विंग जिला अध्यक्ष ललित नागारची ने कहा कि सरप्लस स्टेट होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में पूर्ण बिजली नहीं दी जा रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। इस अवसर पर रूद्र सेन, भूपेश साहू, थानेश निर्मलकर, मनोज नगारची, पुरोहित बंजारे, भीम साहू, कमलेश, नीरज, चेतन सिन्हा, रोहित, हरीशंकर नगारची, चेतन साखरे, संतोष मौर्यावंशी, जनक साहू, बिसाहू धीवर, गुलसन, यशवंत निर्मलकर, रतन ध्रुव आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट