धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 15 जून। हर-हर महादेव महिला मंडल माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित रामकथा उत्सव में अंतिम दिवस कथावाचक विष्णु अरोरा ने सनातन धर्म और परंपरा को वर्णित करते रावण वध से दशहरा पर्व और प्रभु श्री राम के अयोध्या में राज्याभिषेक से दीपोत्सव की कथा सुनाकर श्रोताओं को भक्ति भाव में बांध दिया।
माहेश्वरी समाज भवन कुरूद में 7 से 14 जून तक चले इस धार्मिक आयोजन में सभी समाज के लोगों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। कथावाचक बाल योगी विष्णु अरोरा ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को धर्म का सच्चा मर्म समझाया। रामकथा श्रवण करने पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर, नपा अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर सहित कई राजनीतिक सख्शियतों ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हैं।
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित इस आयोजन में रोज दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। व्यास पीठ से बहने वाली इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसका लाभ उठाया।
इस अवसर पर संरक्षक रमेश केला, अध्यक्ष नवलकिशोर केला, भीखम चंद, रामकिशोर, अरुण, ओमप्रकाश, भंवरलाल, ओमकार, सुरेश, गोपाल, नंदू केला, ओंकारदास राठी, श्याम चंडाक, विजय केला, मनोज, हरीश केला, महेश, नर्सिंग, सुशील, अशोक, सीताराम केला, गोविंद सदानी, विनोद राठी, आनंद, शंभु राठी, संजय केला, अजय, प्रतीक, चंदन, कौशल केला, कमलेश गांधी, नयन सदानी, नरेश केला, आशीष, यथार्थ, पार्थ, राजेश केला, बिमला अग्रवाल, त्रिवेणी गांधी, सुशीला शर्मा, पिंकी, रचना अग्रवाल, भावना राठी, कांता, श्रद्धा राठी, सुनीता भट्टड़ रश्मि केला, गीता, चंदा, आशा, बिमला, मनीषा, नीतू, दुर्गा, प्रीति, कोमल, शांता, सुनीता, मीना, निशा केला, गुलाब राठी, रेखा चांडक, मधु सदानी, खुशबू भूतड़ा, निशा राठी, बिमला केला ,हेमा, चंचल, उमा, शिल्पा, हनी, स्नेहा, सोनम, सरस, सीमा राठी पुष्पा,पदमा केला आदि उपस्थित थे।


