धमतरी

माहेश्वरी समाज की राम कथा में पहुंचे विधायक चन्द्राकर
12-Jun-2026 9:18 PM
माहेश्वरी समाज की राम कथा में पहुंचे विधायक चन्द्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 12 जून। हर-हर महादेव महिला मंडल के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें बालयोगी विष्णु अरोरा मधुर वाणी से श्रोताओं को राम कथा सुना रहे हैं। विधायक, नपा अध्यक्ष सहित कई गणमान्यजनों ने अब तक कथा श्रवण का लाभ लिया है।

माहेश्वरी भवन कुरुद में माहेश्वरी समाज की महिला मंडल द्वारा 7 से 14 जून तक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। व्यास पीठ से बहने वाली इस ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने श्रद्धालुओं की भीड़ कथा स्थल पर पहुँच रही है।

 कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुई। श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग के बीच में कथा वाचक ने बताया कि हर इंसान जन्म से क्षत्रिय होता है, क्योंकि इस संसार में जन्म लेने वाला कर्म करता है, कर्म करने वाला क्षेत्रीय और धर्म में लगा इंसान ब्राह्मण होता है।

उन्होंने ताडक़ा को जीवन की कामना करार देते हुए कहा कि जीवन में कामना की पूर्ति असंभव है, यह एक नशा है, धर्म और कर्म में भी कामना होती है, यही हमें धर्म कर्म के मार्ग से भटकाती है। इसलिए हमें अपनी संकल्प शक्ति से कामनाओं पर विजय पाना होगा। रामकथा का श्रवण करने पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर, नपा अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने व्यास पीठ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 इस अवसर पर रश्मि केला, गीता, चंदा, आशा, बिमला, मनीषा, नीतू, दुर्गा, प्रीति, कोमल, शांता, सुनीता, मीना, निशा केला, गुलाब राठी, रेखा चांडक, मधु सदानी, खुशबू भूतड़ा, निशा राठी, बिमला केला ,हेमा, चंचल, उमा, शिल्पा, हनी, स्नेहा, सोनम, पुष्पा, पदमा केला, सरस, सीमा राठी, रमेश केला, नवलकिशोर, भीखम चंद, रामकिशोर, अरुण, ओमप्रकाश, भंवरलाल, ओमकार, सुरेश, गोपाल,नंदू केला, ओंकारदास राठी, श्याम चंडाक, मनोज केला, महेश, नर्सिंग, सुशील,अशोक, सीताराम केला, गोविंद सदानी, विनोद राठी, आनंद, शंभु राठी, विजय केला, संजय, अजय, हरीश, प्रतीक, चंदन, कौशल केला, कमलेश गांधी, नयन सदानी, नरेश केला, आशीष, यथार्थ, पार्थ, राजेश केला, एवं रामशिला साहू, डॉ दयाराम, बिमला अग्रवाल, त्रिवेणी गांधी, सुशीला शर्मा, पिंकी, रचना अग्रवाल, भावना राठी, कांता, श्रद्धा राठी, सुनीता भट्टड़ आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट