धमतरी

पीएम नरेन्द्र मोदी की उत्तरोत्तर सफलता के लिए जगन्नाथपुरी में विशेष पूजा-अर्चना की गांधी ने
11-Jun-2026 8:38 PM
पीएम नरेन्द्र मोदी की उत्तरोत्तर सफलता के लिए जगन्नाथपुरी में विशेष पूजा-अर्चना की गांधी ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को 4399 दिनों का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस  अवसर को अविस्मरणीय बनाने भाजपा  देशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रीतेश गांधी ने ओडिशा के पवित्र तीर्थधाम जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में  पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि तथा राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की निरंतर सफलता के लिए विशेष प्रार्थना किया।

प्रीतेश गांधी ने कहा कि, श्री मोदी की यह सेवा-यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री  मोदी  के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, समृद्धि, सुशासन और वैश्विक गौरव के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा विश्व पटल पर अपनी प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाए।

 गांधी ने कहा है कि अखंड भारत की परिकल्पना जनसंघ के संस्थापक महापुरुषों ने की थी उसे साकार करें।

कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर का निर्माण आज विश्व पटल पर सनातन तथा हिंदुत्व की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बिंदु बना हुआ है।


अन्य पोस्ट