धमतरी

भारत में औद्योगिक विकास के जनक थे नेहरू-तारणी
28-May-2026 7:06 PM
भारत में औद्योगिक विकास के जनक थे नेहरू-तारणी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 28 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के तत्वावधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कांग्रेस जनों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रविवार को कांग्रेस भवन कुरूद में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत में औद्योगिक विकास के जनक थे उन्होंने देश को आधुनिक सोच और विकास की नई राह दिखाई, जिसमें चलकर देश ने आज यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नेहरू के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक विचारों को समझना बेहद आवश्यक है। लेकिन दुर्भाग्य से मौजूदा निजाम वैज्ञानिक सोच को खत्म करने पर तुला है।

वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चंद्राकर ने बताया कि नेहरू ने देश को केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं, बल्कि संस्थागत विकास और योजनाबद्ध प्रगति की मजबूत नींव भी रखी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला ने कहा कि पंडित नेहरू का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। युवा पीढ़ी को इतिहास से प्रेरणा लेकर सामाजिक सौहार्द और विकास के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

 जिला कांग्रेस कमेटी के रामेश्वर साहू, कामराय साहू, मनोज अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर आशीष शर्मा, चंद्रप्रकाश देवांगन, लव चंद्राकर, रवि शर्मा, पंकज जोशी, योगेश साहू, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, अशोक साहू, रविंद्र साहू, पप्पू राजपूत आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट