धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 18 मई। विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के जतन में लगे कुरुद विधायक के प्रयास से क्षेत्र में एक और दुग्ध संग्रहण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इसके लिए पशुपालक किसानों की समिति गठित की गई, ताकि उन्हें अपने गाँव में ही दुध का वाजिब दाम मिल सके।
कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरातराई-अ में ग्रामीण विकास और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक अजय चंद्राकर के निर्देश पर एक और सरकारी दुग्ध समिति का गठन किया गया। अपने निर्वाचन क्षेत्र में इस नई सुविधा का शुभारंभ करने पहुंची जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिन्हा ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं को लागू किया है। अनाज, दलहन-तिलहन, फल-फूल, सब्जी, मछली, मुर्गी पालन जैसे कामों से जुडकर लोग अपनी आय बढ़ा रहे हैं।
इसी क्रम में कुरुद क्षेत्र में श्वेत क्रांति लाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर के प्रयासों से दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जोरातराई में दूध खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों को अब अपने गांव में ही दूध विक्रय की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सिन्हा ने 15वें वित्त मद से ढाई लाख रुपये की लागत से तैयार पानी टैंकर ग्रामवासियों को प्रदान किया। ताकि गर्मी के मौसम में बढ़ते जल संकट से ग्रामीणों को छुटकारा मिल सके। सरपंच पूर्णिमा साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, उपसरपंच ईश्वर निषाद सहित पंचायत जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सभापति के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बंसीलाल साहू, नंदकुमार, धनसिंह, मानसिंह, धनसाय, संतोष, मानक साहू, गोपाल राजपूत, प्रकाश निषाद,पंचम पाल, अशोक, प्यारेलाल, सुखीराम, लक्ष्मण पाल, कैलाश साहू, कोदूराम, देवनारायण, बालमुकुंद, भिखारी साहू, सुरजीत तारक, प्रकाश, हरिश्चंद्र तारक, नंदकुमार हिरवानी, टेकराम निर्मलकर, रोहित वैष्णव, दीनदयाल निषाद, गोविंद साहू, खेलन, गणेश, शारदा, हिरमेश, मोगरा साहू, दुर्गेश, यामिनी यदु, आदि उपस्थित थे।


