धमतरी

नपा अध्यक्ष ने किया दो करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
18-May-2026 7:58 PM
नपा अध्यक्ष ने किया दो करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 18 मई। नगर विकास की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने 2 करोड़ से अधिक के 25 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने हमने बनाया है हम ही संवारेंगे वाला संकल्प दोहराया।

 कुरुद नगर पालिका परिषद में 18 मई को नया बाजार परिसर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में सीसी रोड, बिजली, नाली, पार्किंग जैसी सुविधाओं से लैस कर नया बाजार को चकाचक बनाने के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष ने बताया कि मोदी गारंटी, विष्णु देव का सुशासन और अजय चन्द्राकर का नेतृत्व जिस क्षेत्र को मिल रहा है, वहाँ विकास का पहिया कभी थम नहीं सकता। नगर के सभी वार्डों में करीब दो करोड़ की लागत से होने वाले बुनियादी कामों की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सेवा कार्य ही उनका परम धरम है।

विधायक  के मार्ग दर्शन में नगर को सर्वश्रेष्ठ बनाने का काम परिषद कर रही है। इस काम में हमें विपक्षी पार्षदों और नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा नेता कृष्णकांत साहू, भोजराज चन्द्राकर, पार्षद मिथिलेश बैस, महेंद्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, राखी चन्द्राकर, अर्जुन ध्रुव, व विनोद चन्द्राकर, कोमल साहू, कमलेश, बल्लू चन्द्राकर, किशोर यादव, कुमार जांगड़े, प्रवीन शर्मा, केवल साहू प्रकाश बैस, चुनमुन चन्द्राकर, धनेश बैस, सीएमओ महेन्द्र गुप्ता,नवीन चन्द्राकर सहित अन्य कर्मचारी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट