धमतरी

शैक्षिक शिविर में करियर विकल्पों पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन
18-May-2026 2:53 PM
शैक्षिक शिविर में करियर विकल्पों पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 18 मई। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साहू समाज बानगर परिक्षेत्र द्वारा आयोजित निशुल्क शैक्षिक एवं करियर मार्गदर्शन शिविर विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला सिद्ध हो रहा है। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रेजेंटेशन स्लाइड के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को करियर और रोजगार के विभिन्न आयामों से रूबरू कराया जा रहा है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड में चौथे वर्ष भी जारी इस विशेष कार्यक्रम में 16 मई को करियर के व्यापक विकल्पों को मुख्य रूप से चार श्रेणियों में बांटकर विस्तार से समझाया गया। जिसके तहत सरकारी क्षेत्र में आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च पदों से लेकर एसएससी, रेलवे और रक्षा क्षेत्र में सुनहरे अवसरों की जानकारी दी गई। निजी क्षेत्र में आईटी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बैंकिंग, रिस्क एनालिसिस, मार्केटिंग और मानव संसाधन के क्षेत्र में करियर ग्रोथ पर चर्चा हुई। इसी प्रकार स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में डॉक्टर, नर्सिंग, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, ऑनलाइन शिक्षण, एनजीओ और सोशल मीडिया विशेषज्ञों की भूमिका को रेखांकित किया गया। साथ ही तकनीकी व उद्यमिता, वेब डेवलपमेंट, साइबर सुरक्षा, फ्रीलांसिंग और स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के गुर सिखाए गए।

इस अवसर पर कर्मचारी प्रकोष्ठ के महेंद्र साहू, उत्तम, भुवनेश्वर, रोहित, रवींद्र,मनोज, प्रदीप, देवेंद्र, चंद्रिका, शेखर, तुकेश्वर, खिलेश्वर साहू, मुकेश पटेल,  भूषण सिन्हा, शिव तारक, तेजराम साहू, रेशम, तोष कुमार, कामराय, प्रेमचंद ,दीपेश ,सुजीत ,कमलेश, गुलाप, हेमराज, प्रीति साहू, मोनिका, त्रिवेणी, प्रेमलता, तुकाराम, चूरामन, तेजन साहू सहित शिक्षकगण, पालक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट