धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 मई। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेसी नेता इन दिनों अपने प्रभार क्षेत्र में बूथ कमेटियों का गठन करने में व्यस्त हैं। इसी के तहत ग्राम मड़ेली में बूथ अध्यक्ष का चयन हुआ जिसमें लालसिंग चन्देल, कोमेश साहू, लक्ष्मीनारायण और महेन्द्र साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।
कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ेली की संचालक एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा-लोकनाथ साहू की अगुवाई में बूथ कमेटियों का नये शिरे से गठन किया गया। जिसमें ऊर्जावान कांग्रेसी लालसिंग चन्देल, कोमेश साहू, लक्ष्मीनारायण और महेन्द्र साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर संचालक श्रीमती साहू ने बताया कि देश और प्रदेश को गर्त में जाने से बचाने के लिए हमें सत्ता का वरण करना होगा, इसके लिए मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत होगी। इसलिए पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ और संगठन को मजबूत करने मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का अवसर प्रत्येक कार्यकर्ताओं को दिया है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष होमेंद्र साहू, महामंत्री राजू साहू, जोन अध्यक्ष गैंदराम साहू, सरपंच वीणा लक्ष्मीनरायण साहू, ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश महंत, संरक्षक संतराम साहू, टकेश कौशिक, सचिव धर्मेद्र साहू, निगरानी समिति के नारायण साहू, दयालुराम साहू, ताराचंद, विजय, विनोद, बालाराम साहू आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


