धमतरी

प्याऊ घर में छाछ वितरित
15-May-2026 7:35 PM
प्याऊ घर में छाछ वितरित

कुरुद, 15 मई। भीषण गर्मी से परेशान नागरिकों को राहत देने के इरादे से पिछले पांच दिनों से समाजसेवी हरिशंकर सोनवानी के द्वारा मुफ्त में छाछ वितरण कराया जा रहा है। जहां सैकड़ों ग्रामीण, राहगीरों और श्रमिकों शीतल पेय पदार्थ से अपना गला तर कर रहे हैं।

कुरुद पचरीपारा गणेशोत्सव समिति के बैनर तले  तहसील कार्यालय के सामने संचालित पेयजल केंद्र में विगत दिनों से राहगीरों को मुफ्त में छाछ वितरण किया जा रहा है। इस नेक काज के व्यस्थापक हरिशंकर सोनवानी ने बताया कि भीषण गर्मी में परेशान लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए इस पुण्य काम को शुरू किया गया है। मनीष शर्मा, भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, भूपेन्द्र सिन्हा ने कहा कि जनसेवा की यह पहल समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है,  इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने एवं इस व्यवस्था का सद उपयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान धनेश ध्रुव, पिंटू निर्मलकर, करण श्रीवास, दादू निर्मलकर, अभिषेक, उमेश ध्रुव, आकाश निर्मलकर, खेलन, गोविंद ध्रुव, वेदकुमार, उज्ज्वल साहू, लिमेश ध्रुव, कैलाश ध्रुव, मिक्की निर्मलकर, धनेश्वर धुर्व, केशव, गुलाब चन्द्राकर, पप्पू गायकवाड़ आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट