धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 मई। जिला पंचायत सभापति कुलेश्वरी सुनील गायकवाड़ ने ग्राम पंचायत सिलिडीह में पेयजल आपूर्ति के लिए 15वें वित्त आयोग जिला पंचायत विकास निधि से पानी का टैंकर उपलब्ध कराया है।
ग्रामीणों के अनुसार, टैंकर से गांव में पेयजल आपूर्ति के साथ मांगलिक कार्यक्रमों, सार्वजनिक आयोजनों और अन्य आवश्यक परिस्थितियों में पानी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
कुलेश्वरी गायकवाड़ ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में पहले की तुलना में कम फंड मिल रहा है, लेकिन उपलब्ध संसाधनों से विकास कार्य कराने का प्रयास जारी है।
इस अवसर पर सरपंच रूचि पेखन देवांगन, रामबिलास साहू, पूर्णिमा यादव, देवजानी देवांगन, दुर्गा बाई, पूर्णिमा निषाद, जानवी, अम्बिका कंवर, गंगा महिलंगे, संतोष निषाद, सेखुराम साहू, अर्जुन ध्रुव, प्रीतम सिगारे, पपलेश दीवान और खिलेश्वर कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


