धमतरी

नई सडक़ के बीचों-बीच खड़ा खंभा, हो रहे हादसे
14-May-2026 2:41 PM
नई सडक़ के बीचों-बीच खड़ा खंभा, हो रहे हादसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद,  14 मई। लोक निर्माण विभाग के तहत कुरुमातराई-सेमरा मार्ग पर निर्माणाधीन सडक़ के बीच खड़े बिजली खंभे को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। यह सडक़ लगभग 22 किलोमीटर लंबी है और इसके निर्माण पर 43 करोड़ रुपये से अधिक की लागत स्वीकृत है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खपरी के पास सडक़ के बीच स्थित बिजली खंभे के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से जुड़े निखिलेश देवन साहू ने बताया कि मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की गई थी, लेकिन अब तक खंभा नहीं हटाया गया है। उन्होंने सडक़ निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग भी की।

यमन सिन्हा, टिकेश्वर साहू, प्रेमुराम सिन्हा, यशवंत और डोमेश्वर साहू सहित अन्य लोगों ने भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में विद्युत यांत्रिक उपसंभाग धमतरी के एसडीओ आशुतोष खरे ने कहा कि संबंधित क्षेत्र बालोद डीसी के अंतर्गत आता है और बिजली खंभा स्थानांतरित करने के लिए राशि जमा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खंभे को सडक़ से हटाया जाएगा।


अन्य पोस्ट