धमतरी

सरकारी भूमि संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर भखारा तहसीलदार सम्मानित
12-May-2026 2:28 PM
सरकारी भूमि संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य  पर भखारा तहसीलदार सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 12 मई। शासकीय भूमि के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने भखारा तहसीलदार भूपेश चंद्राकर को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया।

सोमवार को धमतरी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भखारा में पदस्थ तहसीलदार भूपेश चंद्राकर का कलेक्टर श्री मिश्रा ने सम्मानित किया। ज्ञात हो कि श्री चन्द्राकर ने अपने प्रभार क्षेत्र में शासकीय भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण रोकने तथा भूमि संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है। जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। इस मौके पर अपने अधिनस्थ का हौसला अफज़़ाई करते हुए धमतरी कलेक्टर ने कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इस दिशा में किए गए प्रयास अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक हैं।

कलेक्टर मिश्रा ने तहसीलदार चंद्राकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके दायित्व निर्वहन, कार्य के प्रति समर्पण और सक्रियता से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली है।

 उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी शासकीय संपत्तियों के संरक्षण के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी, एसडीएम नभसिंह कोसले, पियुष तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट