धमतरी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
11-May-2026 2:44 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 11 मई। किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका संगठन होता है, संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी हर चुनौती का सामना कर सकती है उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर ने ग्राम जोरातराई में बूथ कमेटी गठन के लिए बुलाई गई कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने पार्टी जनों से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।

 कुरूद विधानसभा के अंतर्गत ग्राम नवीन जोरातराई में संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ कमेटी एवं ग्रामीण कमेटी को नव गठन के लिए पार्टी जनों की बैठक हुई। जिसमें बूथ क्रमांक 160 के कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार बूथ और पंचायत कमेटी गठन की गाइडलाइन समझाई गई। धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बूथ और पंचायत कमेटियों की बैठकें की जा रही हैं। पार्टी ने इस बार पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में व्यापक पहल की है।

उन्होंने कहा कि नई कमेटी के गठन का उद्देश्य पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित टीम दोगुने उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। बैठक में जिला सचिव कामराय साहू, सरपंच पन्ना साहू, ब्लॉक संगठन महामंत्री चन्दप्रकाश देवांगन, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, महामंत्री खेदुराम साहू, मंडल अध्यक्ष भीखम यादव, सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप कश्यप, कांशीराम कंवर, नरेश दिलीप, रोहित, दुलार, नंदकुमार, व्यासनारायण, साधुराम, भागवत, राधेश्याम, रघुवीर, भारत, त्रिभुवन एवं गांव के अन्य लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट