धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 मई। प्रदेश कार्यालय के आह्वान और जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मेघा मंडल में कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।
भाजपा मेघा मंडल के तत्वाधान में विश्राम भवन हसदा में आयोजित इस बैठक में मंडल प्रभारी श्याम साहू, मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह राजपूत, कार्यक्रम प्रभारी होरीलाल साहू, सह प्रभारी डगेश्वर सोनकर, जिपं सभापति मीना साहू, नपं अध्यक्ष महेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष हृदय साहू, महामंत्री प्रीतराम देवांगन, कुशलकान्त साहू, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी, मंत्री चंद्रहास साहू, विद्या यादव, जनपद सदस्य राजेश साहू, सरिता कश्यप, नंदनी साहू, विनीत साहू, अनिता देशमुख, सरपंच ईश्वरी साहू, राजेश्वरी पटेल, केवरा साहू, मनीषा ध्रुव, जीवन यादव, जय नारायण, छबिलाल साहू, नूतन घृतलहरे, भूषण यादव, दानेश्वर सिन्हा,कम्पेश्वर साहू, संतोष, अवध, डेमूराम साहू, किसन ध्रुव, काशी साहू, दिनेश पटेल आदि शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।


