धमतरी

महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन
06-May-2026 10:05 PM
महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 6 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला द्वारा बुथ कमेटी पंचायत कमेटी गठन हेतु आहुत बैठक में पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर व मंडल अध्यक्ष तथा बुथ एवं पंचायत कमेटी के प्रभारी शामिल हुए। जिसमें वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने संगठन श्रृजन अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक कांग्रेस की रीति-नीति को पहुंचाने का लक्ष्य दिया। साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया।

कांग्रेस भवन कुरूद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष महिम शुक्ला ने संगठन श्रृजन अभियान के तहत अब तक की प्रगति का लेखाजोखा पेश किया। साथ ही उन्होंने संगठन विस्तार की भावी कार्य योजना की जानकारी देते हुए इसे पूरा करने सभी से सहयोग माँगा। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए युवा चन्द्रप्रकाश देवांगन को संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसका सभी ने स्वागत किया। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डालने वाली विचारधारा से लडऩे के लिए हमें मजबूत संगठन शक्ति की जरूरत होगी, नफरत की जगह हमें मोहब्बत से काम लेकर पार्टी की नितियों को जन जन तक पहुँचाने की जरूरत है। हमारे नेता राहुल गाँधी ने इसी सोच के साथ युवा शक्ति को संगठन में काम करने का मौका दिया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने कहा कि गुटबाजी से दूर रहकर हमें संगठन को मजबूत करने पर फोकस करना होगा। अन्य नेताओं ने भी इस मौके पर अपने विचार रखते हुए मिलजूल कर काम करने की जरूरत बताई।

अंत में सभी कांग्रेसियों ने बीच बाज़ार में जाकर मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की। गैस सिलेंडर को सामने रख विपक्ष ने मंहगाई पर लगाम नहीं लगा पाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा।

 इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, देवव्रत साहू, डुमेश साहू, डीलन चंद्राकर, रवि शर्मा, उमेश्वरी कंवर, पन्ना साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन, लेखराम साहू, रोशन जांगड़े, उमेश साहू, पुष्पेंद्र साह, मनोज अग्रवाल, पप्पू राजपूत, संतोष प्रजापति, तुकेश साहू,  अशोक साहू, गुरुदेव महिपाल, रामनारायण यादव आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट