धमतरी

भखारा में शेड निर्माण का भूमिपूजन
05-May-2026 4:28 PM
भखारा में शेड निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 5 मई। नगर पंचायत भखारा में आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष निधि से शेड निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। जिसका भूमिपूजन विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यपूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को धूप एवं बारिश से राहत मिलेगी और सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के कार्य लगातार कराये जा रहे हैं। शेड निर्माण से आमजन को सुविधा और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा। यह पहल विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि भविष्य में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

 इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, ओमकार राव, चंद्रहास यादव, अर्जुन सेन, राकेश साहू छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, राजू सेन, देवकी यादव, रामेश्वरी, योगेश्वर यादव, यशवंत साहू, रामकृष्ण नेताम, रोशन साहू मौजूद थे। सभी ने मिलकर इस निर्माण कार्य के सफल क्रियान्वयन की कामना की।


अन्य पोस्ट