धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 मई। बंगाल सहित 3 राज्यों में पार्टी को मिली शानदार विजय से उत्साहित भाजपाईयों ने कारगिल में आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में मिली एतिहासिक जीत पर ज्यादा खुश दिखे।
सोमवार शाम कारगिल चौक कुरूद में तीन राज्यों में भाजपा को मिली शानदार विजय का जश्न मनाने जमकर आतिशबाजी की गई। एक दूसरे का मुंह मिठा करा पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी ख़ुशियों का इज़हार किया।
नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कहा आज़ादी के बाद पहली बार बंगाल में कमल खिला है। यह हमारे लिए अविस्मरणीय पल है। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन, बंगाल के नेता शुभेन्दु अधिकारी एवं असंख्य भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं के मेहनत ने बंगाल में विजय पताका लहराने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी असम में हैट्रिक और पांडुचेरी में दुसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व नपं अध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, मंडल कृष्णकांत साहु, कल्याण राजपुत, भोजराज चन्द्राकर, प्रभात बैस, मिथिलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, मालकराम साहु, बीबी पंचायन, कमल शर्मा, थानेश्वर तारक, सुनील चन्द्राकर, बल्लू, दुलार, कमलेश, विनोद, प्रकाश, बादल, केशव चन्द्राकर, भारत साहू, हिमांशु, लक्ष्मीकांत साहू, ऋषभ सिन्हा, कृष्णा सेन, कमलेश ध्रुव, विकास निषाद आदि उपस्थित थे।


