धमतरी

मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन
04-May-2026 2:26 PM
मंदिर जीर्णोद्धार कार्य  का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 4 मई। मुख्यमंत्री धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग मद से स्वीकृत 5 लाख रुपये से परेवाडीह में हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी नेता मौजूद थे।

मगरलोड जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत परेवाडीह में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के समृद्धि एवं कल्याण के लिए योजना लागू की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में भौतिक विकास के काम कराये जा रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार हिन्दू सनातन धर्म, संस्कृति, परम्परा को स्थापित करने पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार, रखरखाव एवं अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृति कर रही है। इसी के तहत यहाँ पांच लाख रुपये से हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच डायमंड सिंह ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, मदन यादव, कृपाराम ध्रुव, किसन, जगत, यादराम ध्रुव, तेजिन बाई, लता, कन्हैया ध्रुव, राधेश्याम, विक्रम ध्रुव आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट