धमतरी

चरमुडिय़ा में हुई चोरी का नहीं मिला सुराग
01-May-2026 6:29 PM
चरमुडिय़ा में हुई चोरी का नहीं मिला सुराग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 1 मई। नगर सहित आसपास क्षेत्र में एक बार फिर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात्रि चरमुडिय़ा में सोने चांदी एवं नगदी समेत एक  लाख से अधिक की चोरी का पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। लेकिन पांच महीने पहले पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में हुई केबल चोरी में लिप्त चोर और कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को कुरूद थाना में ग्राम चरमुडिय़ा निवासी निलेश करसेल ने लिखित शिकायत कर  बताया कि 29 अप्रैल की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनके सुने घर में प्रवेश कर सोने चांदी की जेवर एवं नगदी सहित 1 लाख 70 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर नौ दो ग्यारह हो गए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले भी मेनोनाइट चर्च के पास एक मकान पर चोरों ने धावा बोला था, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की पड़तात कर रही है।

निलेश के घर हुई चोरी का अब तक पुलिस कोई सुराग़ नहीं ढूंढ पाई है। लेकिन क्षेत्रीय पंचायत प्रशिक्षण केंद्र कुरुद में फरवरी महिने में हुई केबल चोरी के आरोप में पुलिस ने दादू उर्फ रमेश साहू और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी बसंत महिलांगे ग्राम छाती के पास से केबल बरामद कर धारा 305 (क), 331(4), 317 (2) के तहत गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट