धमतरी

भाजपा सदैव मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध -विरेन्द्र
01-May-2026 4:46 PM
भाजपा सदैव मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध -विरेन्द्र

मगरलोड जनपद की सामान्य सभा में निंदा प्रस्ताव पारित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 1 मई। जनपद पंचायत मगरलोड की सामान्य सभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के कारण कांग्रेस एवं उसके गठबंधन दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

सभा में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों का स्वागत करते हुए विपक्ष के रवैये को महिला विरोधी बताया। इस मौके पर सभा में पारित निंदा प्रस्ताव के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा हेतु निरंतर जनजागरण चलाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष खिलेश साहू, सभापति कृष्णकुमार ध्रुव, तिलोत्तमा साहू, नंदनी साहू, सरिता कश्यप, बबीता ध्रुव, हेमलता ध्रुव, डुगेश्वरी साहू, रामकुमारी कश्यप, अनीता देशमुख, यमुना साहू, विनीता साहू, कविता सिन्हा, पूनम साहू, रामजी नेताम, गजेन्द्र दीवान आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट