धमतरी

बोल बम सेवा समिति ने दी अज्ञात शव को सद्गति
11-Apr-2026 4:41 PM
बोल बम सेवा समिति ने दी अज्ञात शव को सद्गति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 11 अप्रैल। बोल बम सेवा समिति, वन्देमातरम परिवार कुरूद द्वारा नया तालाब किनारे मिले अज्ञात शव का पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय हिन्दु मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। समिति द्वारा यह 74वीं लावारिस लाश है जिसको सदगति प्रदान की गई है।

10 अप्रैल को बोल बम सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा सौपी गई अज्ञात लाश का कफऩ दफन किया गया। समिति प्रमुख भानु चन्द्राकर ने बताया कि इससे पहले 73 लावारिस लाश को सद्गति दी गई है। इस मौके पर नंद आमदे, अजय कुमार, भारत साहु, कमल शर्मा, कृष्णा ढीमर, सीताराम, राजा चन्द्राकर, रवि यादव, अमित कुमार, विक्रम सहित पुलिस विभाग के रामसेवक बमबोडे, महेश साहु, संतोष ध्रुव आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट