धमतरी

शिक्षा मंत्री के हाथों नवाचार के लिए प्रधानपाठक सम्मानित
11-Apr-2026 4:39 PM
शिक्षा मंत्री के हाथों नवाचार के लिए प्रधानपाठक सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 11 अप्रैल। मगरलोड ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला लड़ेर में पदस्थ प्रधान पाठक राजेश कौशल को नवाजतन के उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय एफएलएन वारियर्स सम्मान से नवाजा गया।

शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने ख़ुद अपने हाथों से उन्हें प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया है।

श्री कौशल ने नवाजतन के तहत नवाचार करते हुए उल्लेखनीय कार्य किया, राज्यस्तरीय टीम द्वारा तीन चरणों मे बच्चों का अवलोकन किया था। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ में 100 शिक्षकों का चयन किया गया। तत्पश्चात एक भव्य समारोह मे उन्हें मंत्री ने सम्मानित किया।

 लड़ेर के प्रधान पाठक की इस उपलब्धि पर रनधारी मैम, सुनील मिश्रा, आरके जलतारे, सुमित पाण्डे, महेंद्र सिन्हा, कालेश्वर ध्रुव, डोमू मैम सहित शाला समिति, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया गया है।।


अन्य पोस्ट