धमतरी

यादव समाज के मंच पर जनप्रतिनिधियों ने दिया नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद
07-Apr-2026 4:53 PM
यादव समाज के मंच पर जनप्रतिनिधियों ने दिया नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 7 अप्रैल। भखारा में आयोजित कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन में हुए सामूहिक विवाह में शामिल होकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इसी तरह राजिम में यादव ठेठवार महासभा के वार्षिक महाधिवेशन में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नगर पंचायत भखारा में आयोजित कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए जिला सहकारी बैंक रायपुर के चेयरमैन निरंजन सिन्हा ने कहा कि इस तरह के समाजिक आयोजन समाज की एकता को मजबूत करते हैं और सामाजिक विकास और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने सामूहिक विवाह की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे फिजूल खर्ची रोकने में मदद मिलती है। गरीब माँ बाप भी अपने बच्चों का विवाह सामाजिक मंच में पूरे सम्मान से कर सकते हैं।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारत नाहर ने कहा कि समाजिक प्रगति और सशक्तिकरण के लिए हम सभी को जाति धर्म ऊंच-नीच की भावना से उपर उठकर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। बताया गया कि इसके पूर्व नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने भी अपने पार्षदों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का उल्लेख करते हुए इसका लाभ उठाने की बात कहते हुए नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किया। इस मौके पर समाज पदाधिकारी जोहन यादव, घुरउ राम विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।  इसी तरह राजिम में आयोजित यादव ठेठवार महासभा के वार्षिक महाधिवेशन में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाजिक संगठन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ, ग्रामीण विकास, अनुदान, ऋण आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समाज प्रमुखों की मांग और छतीसगढ महातारी की सेवा करने के फलस्वरूप मुझे केबिनेट मंत्री के रूप मे काम करने का मौका मिला है। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष महेश यादव, गुलेन्द्र, कृपाराम, सतीश यादव खेमराज, सुरेन्द्र, कोमल यदु, छगन लाल, रोमशंकर यादव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट