धमतरी

कुरुद, भखारा, करेली में मना भाजपा का स्थापना दिवस
06-Apr-2026 9:10 PM
कुरुद, भखारा, करेली में मना भाजपा का स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 6 अप्रैल। भाजपा कार्यालय कुरूद में पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर नपा अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर एवं पार्टी नेताओं की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। भखारा में विधायक ने अपने हाथों से पार्टी का झंडा फहराया। भाजपा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए आप उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

भाजपा स्थापना दिवस के सुअवसर पर समस्त              

6 अप्रैल को भाजपा कार्यालय कुरुद में मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने उपस्थित जनों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पार्टी के 47 साल के संघर्ष और इस काल में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले नेताओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, दयाराम साहू, सुरेश अग्रवाल, लकेश्वर सिन्हा,प्रभात बैस,  नोहेन्द्र यादव, कमलेश चन्द्राकर आदि मौजूद थे।

भखारा के भाजपा कार्यालय में विधायक अजय चन्द्राकर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का झंडा फहराया।

उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें उन महापुरुषों के त्याग, तपस्या और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने भाजपा को एक मजबूत विचारधारा और जनआंदोलन के रूप में स्थापित किया। हम सभी का संकल्प है कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर यह सफर जारी रहेगा। इसी तरह नगर पंचायत करेली के बूथ क्रमांक 239 में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मेघा मंडल पूर्व अध्यक्ष होरीलाल साहू,  बूथ अध्यक्ष दानेश्वर सिन्हा, सुखी राम, गौतम साहू, प्रदीप सिन्हा, भुनु निषाद , मुकेश सिन्हा, चोवा निषाद, गोविंद साहू, कुलेश्वर निषाद, लोकेश साहू, दुष्यंत, डालचंद, दुलरवा साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट