धमतरी

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का कुरुद में जोशीला स्वागत
04-Apr-2026 6:36 PM
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का कुरुद में जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 4 अप्रैल। कांग्रेस की टिकट पर छत्तीसगढ़ से दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार कुरुद पहुंचने पर फूलोदेवी नेताम का कांग्रेसियों ने जोशीला स्वागत किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया।

शनिवार को बस्तर प्रवास के दौरान कुछ देर के लिए राज्यसभा सांसद श्रीमती नेताम कुरूद में रुकी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारणी चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष माहिम शुक्ला सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर जोशिला स्वागत किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर के व्यवसायिक परिसर में स्थानीय नेताओं एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या एवं जनहित के मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है।

उन्होंने पूर्व मंत्री एवं कुरुद विधायक को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखने के लिए वे भय और आतंक का माहौल बना रहे है, यह स्थिति लोकतंत्र के लिए उचित नहीं इसे समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें। इस दौरान सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, सोहेंद्र सिंह, जानसिंह यादव, रमेसर साहू, मनीष साहू, उत्तम साहू, मनोज अग्रवाल, राजू साह, कामराय, रेखा साहू, लोकेश्वर साहू, गुरुदेव महिपाल,  आशीष शर्मा, चंद्रप्रकाश देवांगन, रोशन चंद्राकर, भानु बैस, राघवेंद्र सोनी, पप्पू राजपूत, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति  आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट