धमतरी

जनपद अध्यक्ष ने किया आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ
02-Apr-2026 5:50 PM
जनपद अध्यक्ष ने किया आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 2 अप्रैल। स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन, कृषि आधारित गतिविधियों, प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चटौद में नवनिर्मित आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने फीता काटकर किया।

बुधवार को कुरूद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चटौद में आयोजित उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी हेमंत साहू ने एकीकृत कृषि क्लस्टर परियोजना अंतर्गत आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात कहते हुए महिलाओं से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुडक़र स्वरोजगार अपना आत्मनिर्भरता हासिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र विकासखंड कुरूद अंतर्गत निर्मल महिला क्लस्टर संगठन जी जामगांव नोडल क्लस्टर कोर्रा द्वारा संचालित किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन, कृषि आधारित गतिविधियों, प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन तथा विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।  कार्यक्रम में सरपंच खेमचंद साहू, जनपद सदस्य, उप सरपंच पंच पीआरपी,एससी एंकर, सीआरपी, उद्यमी दीदी, संबंधित गांव की कृषि एवं पशु सखी उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट